
उसहैत के 19 गांव में अभी तक बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीण
संक्षेप: Badaun News - गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में जलस्तर स्थिर है। 36 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 19 उसहैत क्षेत्र के हैं। बाढ़ पीड़ितों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जलस्तर में...
गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग फिलहाल राहत में नहीं हैं। तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ क्षेत्र में कैंप किए हुये है। गंगा नदी में बाढ़ आने पर सदर, सहसवान, दातागंज तहसील क्षेत्र के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें 19 गांव उसहैत क्षेत्र के हैं। गंगा के पार के गांव हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम,चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला ,बल्ले नगला, ग्योढी नगला आदि में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

इसकी वजह से बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। गंगा इस पार के बाढ़ पीड़ित लोगों को भी सतर्कता के निर्देश दिए गये हैं। इधर नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार से डिस्चार्ज कम होने के बाद गंगा नदी का जलस्तर कम हो रहा है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को 14 सेमी जलस्तर में गिरावट आयी। बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




