
गंगा महावा तटबंध पर नगला जामिनी के समीप कटान
Badaun News - गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है। महावा तटबंध पर कटान बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग अधिकारियों से मदद की मांग कर रहे हैं। 19 गांवों से बाढ़ का पानी निकल चुका है, लेकिन चारे की कमी और अन्य...
गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी है। गंगा महावा तटबंध पर नगला जामिनी के समीप कटान नहीं रुक रहा है। प्राचीन मढ़ी एवं जूनियर हाईस्कूल की ओर कटान बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कटान की रोकथाम कराये जाने की मांग की है। गंगा नदी के जलस्तर में कमी के चलते उसहैत के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों में भरा हुआ बाढ़ का पानी निकल चुका है, लेकिन अभी तक समस्या बनी हुयी है, जो धीरे-धीरे दूर होगी।

सबसे ज्यादा पशुओं के लिए चारे की दिक्कत है। कंपिल जाने वाले मार्ग पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग अब पूरी तरह से खुल गया है। बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया कि नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद स्थिति सामान्य होती जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




