गंगा और उफनाईं, 36 गांव में बाढ़ का पानी
Badaun News - गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। खासकर उसहैत क्षेत्र के 19 गांवों के लोग परेशानी में हैं। बाढ़ के चलते ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं, जबकि खेतों में पानी...

सहसवान/उसहैत, हिटी। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद शुक्रवार से गिरावट शुरू हो गयी। 24 घंटे के भीतर तीन सेमी की जलस्तर में कमी आयी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में बाढ़ के पानी का दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से यहां के 19 गांवों के लोग परेशान हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है अभी जलस्तर में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। गंगा नदी में उफान आने के बाद सदर, सहसवान, दातागंज तहसील के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से अधिकांश गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके चलते बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग परेशान हैं।
सबसे ज्यादा दिक्कत उसहैत क्षेत्र के हिम्मत नगर बझेड़ा,पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा,अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों के लोगों को हो रही है,क्योंकि ये गांव निचले इलाके में बसे हैं। ऐसे में यहां सबसे ज्यादा बाढ़ का प्रकोप रहता है। बाढ़ से परेशान ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं। खेतों में पानी भरने से पशुओं को चारे की बड़ी समस्या है। बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद तीन सेमी की जलस्तर में गिरावट हुयी है। अभी जलस्तर में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अब बांध पर भी सताया डर सहसवान। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते खागी नगला, भमरौलिया, वीरसहाय नगला आदि गांव के लोग परेशान हैं। परेशान होकर बाढ़ पीड़ितों ने गंगा महावा बांध पर शरण ले रखी है, लेकिन अब बांध के समीप कटान शुरू होने से यहां भी लोगों को डर सता रहा है। ऐसे में बाढ़ पीड़ित अब दूसरे स्थान पर जाने की तैयारी में हैं। कंपिल मार्ग बंद हुआ कंपिल-अटेना मार्ग के ऊपर से बाढ़ का पानी चल रहा है। इसकी वजह से इधर से रास्ता बंद है। ठकुरी नगला से लेकर दूंदेमई पुलिया तक सड़क क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार दक्षिणी छबिराम सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। शुक्रवार को डिस्चार्ज पानी गेज-1,62.59 मीटर नरौरा-2,00,600 क्यूसेक बिजनौर-1,74,409 क्यूसेक हरिद्वार-1,74,218 क्यूसेक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




