Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पुल के नीचे युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमागंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमागंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे युवक

Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पुल के नीचे युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा

Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे बाइक सवार युवक से मारपीट के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों ने पीछे से युवक के सिर पर डंडा मारा, बाइक गिरने के बाद लाठी-डंडों से पीटा और भीड़ आते देखकर बाइक छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर निठाया में गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे मारपीट की घटना हुई। फतेहपुर समशोई थाना बहजोई, जिला संभल निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम रक्षपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विकास कुमार इस्लामनगर स्थित अपनी दुकान से बाइक से घर लौट रहा था।

चांदपुर निठाया में पुल के नीचे पहुंचने पर तीन अज्ञात लोगों ने पीछे से विकास के सिर पर डंडा मार दिया।चोट लगने से बाइक गिर गई और विकास भी सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीनों बाइक से उतरे और गालीगलौज करते हुए विकास को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिससे विकास उन्हें पहचान नहीं सका। रास्ते में भीड़ आती देखकर तीनों अपनी बाइक छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। विकास ने घटना की सूचना पीआरवी को दी थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पुल के नीचे युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा