Badaun News: श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर लगाया छप्पन भोग

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर लगाया छप्पन भोग श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर लगाया छप्पन भोग श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर लगाय

Badaun News: श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर लगाया छप्पन भोग

Badaun News: श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित 23 वें विशाल गणेश महोत्सव में शुक्रवार को कथा को विश्राम दिया गया। कथा व्यास मनु प्रिया ने कहा कि भगवान की कथा तो अनंत है इसका समापन तो नहीं कर सकते, लेकिन विश्राम दिया जाता है। शहर के भोलधाम में आयोजिक कथा में कथा व्यास ने कहा कि अगली बार फिर से श्री गणेश महोत्सव में आपको श्री गणेश महापुराण की अनंत कथाएं श्रवण होंगी। कथा में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर छप्पन भोग श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से लगाया गया, जिसका आयोजन युवा गणेश सेवा मंडल के युवाओं द्वारा किया गया। श्री गणेश सेवा मंडल के युवा सदस्यों के द्वारा पंडाल में डांडिया नृत्य किया गया, जो विशेष रहा। कथा व्यास मनु प्रिया का व्यास पूजन किया गया। सभी सदस्यों ने मनु प्रिया को अपनी श्रद्धा अनुसार फल, पुष्प ,मुद्रा ,भेंट कर उनका व्यास पूजन किया।

कथा का विश्राम

कथावाचक ने सभी गणेश भक्तों को सुख सौभाग्य धन-धान्य प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद दिया। कहा कि श्री गणेश सेवा मंडल के सभी सदस्य इसी तरह गणेश का उत्सव मनाते रहे और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करते रहें। महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर को ब्रज के कलाकारों द्वारा रासलीला का कार्यक्रम किया जायेगा। संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, संतोष गुप्ता, मनोज वैश्य, पंकज शर्मा, अवनेश साहू, नितेश वार्ष्णेय, केशवनाथ वैश्य, लक्ष्मी साहू, राहुल राठौर, मयूर साहू, मोहित साहू, अचल शर्मा, अभिषेक गुप्ता शिवम गुप्ता, लव कुमार, शुभी गुप्ता, गुन गुन, कात्यायनी, कृष्णा मौजूद थे।

किशोरी जी का जन्मोत्सव

श्री मंदिर भोलेधाम में श्री किशोरी जी (लाड़ली जी) का पावन जन्मोत्सव 19 सितंबर शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। मंदिर में सायंकालीन आरती रात्रि आठ बजे होगी। अधिक से अधिक भक्तों से पहुंचने की अपील की है।

शहर में भक्तिमय माहौल

शहर में कई स्थानों पर भगवान गणेश पधारे हैं। इमली चौक ब्रह्मपुर में गणेश पांडाल में पूजन कर सुख, समृद्धि की कामना की गयी। यहां पर भक्तों के लिये आलू पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के अन्य स्थानों पर भी पांडाल लगे होने के चलते माहौल भक्तिमय है।

गणपति का विसर्जन

शहर में मढई चौक इलाके में विरोज गणपति को आज धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा निकालकर लोग गणपति को लेकर कछला स्थित गंगा घाट पहुंचे। जहां पर गणपति का विसर्जन किया। इसी प्रकार विश्वकर्मा की प्रतिमा का भी कछला में विसर्जन किया गया।

प्रश्नोत्तर

✦गणेश महोत्सव कब आयोजित किया गया था?−
गणेश महोत्सव शुक्रवार को आयोजित किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर लगाया छप्पन भोग