खेल गतिविधियों से बच्चों में बढ़ रहा आत्मविश्वास

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में समर कैंप के आठवें दिन विशेष खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को क्रिकेट एवं स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। डायरेक्टर वीपी सिंह ने बताया कि यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। प्रधानाचार्य और एमडी ने भी इस पहल की सराहना की।

खेल गतिविधियों से बच्चों में बढ़ रहा आत्मविश्वास

नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप के आठवें दिन विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियों का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को क्रिकेट एवं स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। क्रिकेट प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों की जानकारी दी गई। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों को खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का माध्यम है। एमडी राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित हो रही हैं। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।