जल संकट के प्रति स्काउट-गाइड्स ने किया जागरूक
Badaun News - बदायूं में गांधी नेत्र चिकित्सालय पर भारत स्काउट गाइड द्वारा निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संजीव कुमार शर्मा ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संकट पर चेतावनी दी। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने युवाओं को उत्तरदायित्व समझाने की बात की। जल संरक्षण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया गया।

बदायूं। शहर के गांधी नेत्र चिकित्सालय पर भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के छठे दिन राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान संजीव कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि युद्धों और मिसाइलों से प्राकृतिक जल स्रोत, वनस्पतियां और औषधियां नष्ट हो रही हैं, जिससे मानव जीवन संकट में है। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने युवाओं को उत्तरदायित्व समझने की सीख दी। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता और डीओसी मु. असरार ने जल संरक्षण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया। शिविर में राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट-गाइड्स सहित सुनीति यादव, निशा शाक्य, फराह नाज, वैष्णवी, रवनीत कौर, अनुष्का, अज्जाजाम, रूचित बाबू और सागर ने सक्रिय योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


