जायद में किसानों को लौकी, तोरई करायेगी सरकार

Mar 03, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - -जायद में किसानों को लौकी, तोरई करायेगी सरकारजायद में किसानों को लौकी, तोरई करायेगी सरकारजायद में किसानों को लौकी, तोरई करायेगी सरकार

जायद में किसानों को लौकी, तोरई करायेगी सरकार

बदायूं। जायद की सीजन में किसानों के लिए उद्यान विभाग की ओर से सब्जियों की खेती कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों का बीज मुफ्त में दिया जाएगा। उद्यान विभाग से मिलने वाला लाभ महज पंजीकृत किसान ही ले पाएंगे। उद्यान विभाग की ओर से जायद में सब्जियां उगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग की एकीकृत बागवानी योजना के तहत किसानों के लिए मुफ्त में बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा किसानों के लिए पहले आरो पहले पाओ के आधार पर खीरा, तोरई, कद्दू, लौकी का बीज पांच बीघा रकबा तक के लिए दिया जा रहा है।

विभाग से मुफ्त में बीज प्राप्त करने के लिए किसान का पंजीकरण होना जरूरी है। विभाग में जो किसानों पंजीकृत नहीं हैं वह योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। उद्यान विभाग के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद अजीम रिजवी ने बताया कि एकीकृत बागवानी योजना का लाभ किसान पहले आओ पाओ पहले पाओ के आधार पर ले सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों के लिए कद्दूवर्गीय सब्जियों का बीज दिया जा रहा है। किसान जल्द योजना का लाभ कार्यालय में संपर्क करके उठा सकते हैं। जिन किसानों का पहले से पंजीकरण नहीं है, वह भी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान के पास खतौनी, फोटो, मोबाइल नंबर, आधार होना जरूरी है। पंजीकरण नि:शुल्क है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।