विद्यालय में आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित
Feb 14, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - आसफपुर के गांव मिर्जापुर बेहटा के उप्रावि में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मौजूद डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम।

फैजगंज बेहटा। आसफपुर के गांव मिर्जापुर बेहटा के उप्रावि में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, मितरौली द्वारा आयोजित इस शिविर में विद्यालय के 52 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने छात्रों को त्वचा रोग, सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार से बचाव के तरीके बताए। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम सिंह और प्रधानाचार्या नीरज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


