इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का की खेती अपनायें
Feb 14, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - -उझानी के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में कृषि वैज्ञानिकों के साथ मक्का का बीज लेकर खड़े किसान।

उझानी। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना की तरफ से किसानों को मक्के का नि:शुल्क बीज दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी पर मक्का जागृत कार्यक्रम किसान पाठशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे और सुनील कुमार सिंह ने किसानों को मक्का की बढ़ती मांग उत्पादन और उन्नत खेती तकनीक के बारे में जागरूक किया।मक्का से इथेनॉल उत्पादन और उसकी मांग पर चर्चा की। इस दौरान आईआईएमआर प्रोजेक्ट इथेनॉल उद्योग के जल ग्रहण क्षेत्र में मक्का उत्पादन में वृद्धि परियोजना के सहयोग से किसानों को मक्का का बीज वितरण किया गया।सुनील कुमार सिंह, निर्देश सिंह मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


