
अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगी चीनी
Badaun News - सितंबर महीने में अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 से 25 सितंबर के बीच चीनी का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक कार्डधारक को 14 किलो गेंहू और 21 किलो फोर्टीफाइड चावल, कुल 35 किलो खाद्यान का निःशुल्क वितरण किया...
सितंबर महीने के सापेक्ष आवंटित खाद्यान तथा अंत्योदय कार्ड धारकों को त्रैमास जुलाई से सितंबर के सापेक्ष चीनी का वितरण 10 से 25 सितंबर के मध्य कराया जाएगा। अंत्योदय लाभार्थियां को प्रति कार्डधारक 14 किलो गेंहू, 21 किलो फोर्टीफाइड चावल कुल 35 किलो खाद्यान का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। डीएम अवनीश राय ने बताया , पात्र गृहस्थी कार्ड धारको के मध्य दो किलो गेहूं तथा तीन किलो फोर्टीफाइड चावल प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण कराया जाएगा। अंत्योददय कार्ड धारकों को चीनी के संबध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी वह अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




