Badaun News: दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप

Badaun News: दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप

Badaun News: दो बीघा खेत का सौदा 50 लाख रुपये में तय कर तीन लाख रुपये लेने के बाद खेत किसी और का निकलने का आरोप लगाया गया है। कुंवरगांव क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के मोहददीन नगर निवासी असरार अहमद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि परिचित अहमद अली ने उनकी मुलाकात आरिफपुर नवादा निवासी संदीप वर्मा और सालिनी उर्फ मंजूलता से कराई थी।

12 जनवरी 2025 को तीनों ने बरेली रोड खेड़ा नवादा में दो बीघा खेत दिखाया और उसका सौदा 50 लाख रुपये में तय कराया। असरार ने एक लाख रुपये बयाने के तौर पर नकद दिए। इसके बाद 14 जनवरी को 59 हजार रुपये और 15 जनवरी को 19 हजार, 15 हजार, 45 हजार और 35 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। 17 जनवरी को सालिनी के खाते में 27 हजार रुपये भेजे गए। असरार के मुताबिक इस तरह कुल तीन लाख रुपये दिए गए थे।आरोप है कि रकम देने के बाद असरार ने बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। जानकारी करने पर पता चला कि जिस खेत का सौदा कराया गया था, वह आरोपियों के नाम नहीं था। असरार ने तीनों पर किसी और की जमीन को अपना बताकर रकम लेने का आरोप लगाया है। रकम वापस मांगने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। सालिनी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। असरार के अनुसार उन्होंने पहले सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप