
फाइनेंस कंपनी में छह लाख रुपये का गबन, ब्रांच मैनेजर समेत पांच पर मुकदमा
Badaun News - फाइनेंस कंपनी में छह लाख रुपये का गबन, ब्रांच मैनेजर समेत पांच पर मुकदमाफाइनेंस कंपनी में छह लाख रुपये का गबन, ब्रांच मैनेजर समेत पांच पर मुकदमाफाइनें
बदायूं। स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखा में पांच कर्मचारियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि कर्मचारियों ने कैश शार्ट, ईएमआई और प्री क्लोज के माध्यम से कुल छह लाख उन्नीस हजार अड़तीस रुपये गवन किए। इसमें ब्रांच मैनेजर, क्वालिटी मैनेजर और तीन लोन ऑफिसर शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी को गंभीर वित्तीय हानि पहुंचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर जिले के सहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सहजापुर के रहने वाले सत्यम कुमार दीक्षित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की मण्डी समिति गेट के पास शाखा है।
यहां शाखा में वह कलस्टर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी आरबीआई से रजिस्टर्ड है और गरीब महिलाओं को छोटा व्यवसाय करने के लिए लोन प्रदान करती है। उन्होंने ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत और सोची समझी साजिश के तहत कंपनी को कुल छह लाख 19 हजार 38 रुपये का नुकसान पहुंचाया। आरोप लगाया गया है कि ब्रांच मैनेजर कृष्णचन्द्र, निवासी गली नं0-11, नजदीक एयरफोर्स गेट इज्जतनगर बरेली ने कैश शार्ट और ईएमआई व प्री क्लोज के माध्यम से कुल एक लाख छियानवे हजार सात सौ रुपये का गवन किया। ब्रांच क्वालिटी मैनेजर भूपेन्द्र कुमार निवासी गौरी खेडा भूरा बहादुरपुर बरेली ने कंपनी के साथ कैश शार्ट और ईएमआई व प्री क्लोज के माध्यम से कुल दो लाख चार हजार सात सौ पचपन रुपये का गवन किया। इसके अलावा तीन लोन ऑफिसर भी इस धोखाधड़ी में शामिल पाए गए। लोन ऑफिसर शिवम कुमार, निवासी सुरजननगर मुरादाबाद ने कैश शार्ट के माध्यम से कंपनी को एक लाख इक्यासी हजार एक सौ पचास रुपये का नुकसान पहुंचाया। लोन ऑफिसर सुदीश कुमार निवासी 2028 शिकारपुर चौधरी, बरेली ने ईएमआई के जरिए सात हजार 650 रुपये का गवन किया। लोन ऑफिसर अनिकेत सिंह निवासी नौग्याठग्गू, ब्लॉक खटीमा, उधमसिंहनगर, उत्तराखण्ड ने प्री क्लोज के माध्यम से कंपनी को 28 हजार सात सौ बयासी रुपये का गवन किया। कुल मिलाकर पांच कर्मचारियों के गबन से कंपनी को छह लाख 19 हजार 38 रुपये का नुकसान हुआ। सत्यम कुमार दीक्षित ने प्रार्थना पत्र में पुलिस से अनुरोध किया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और कंपनी के गवन किए गए पैसे वापस दिलवाए जाएं। फिलहाल सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




