प्रावि के क्षतिग्रस्त झूले से बच्ची की उंगली कटी
बिनावर में एक चार वर्षीय बच्ची की उंगली क्षतिग्रस्त झूले से कट गई। घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र की छात्रा थी।

बिनावर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय में लगे क्षतिग्रस्त झूले से चार साल की बच्ची की उंगली खेलते समय कट गई। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी है। पुलिस ने घायल बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ब्लॉक सलालपुर क्षेत्र के बिनावर कस्बा निवासी इरशाद अली की चार वर्षीय बेटी हिवानूर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। रोज की तरह बच्ची विद्यालय गई थी। विद्यालय में लगे क्षतिग्रस्त झूला से झूलते समय बच्ची के पैर की छोटी उंगली टूटे हुये झूले में फंसकर कट गई। बच्ची की उंगली कटने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये और हंगामा काटा और विद्यालय प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर स्कूल के जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रधानाचार्य ने बताया हिवानूर आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत थी और वह विद्यालय के प्रांगण में लगे झूला झूल रही थी तभी उसकी उंगली कट गई। मामला आंगनबाड़ी केंद्र का है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


