हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में दंपति समेत चार घायल

Mar 03, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सोमवार दोपहर कछला-शाहबाद हाइवे पर परौली के पास दो बाइकों के बीच भयंकर भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में दंपति समेत चार घायल

बिल्सी, संवाददाता। कछला-शाहबाद हाइवे पर सोमवार दोपहर गांव परौली के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जरसैनी निवासी सूरजपाल अपनी पत्नी रेखा देवी और बहन रोशनी के साथ बाइक से बिसौली जा रहे थे। इसी दौरान परौली के पास सामने से आ रहे मुड़िया धूरेकी निवासी श्रीपाल कश्यप की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।