Badaun News: गर्भवती से मारपीट मामले में चार पर मुकदमा
Badaun News: गर्भवती से मारपीट मामले में चार पर मुकदमा गर्भवती से मारपीट मामले में चार पर मुकदमा गर्भवती से मारपीट मामले में चार पर मुकदमा

Badaun News: गर्भवती महिला के पेट पर लात-घूंसों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद नरौटा गांव का है। यहां की रहने वाली पिंकी पत्नी छोटे लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने जेठ की बेटी रूबी के साथ घर पर घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के छत्रपाल, रामौतार, किशनपाल और सुनील गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए।
आरोप है कि चारों ने रूबी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिंकी बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।पिंकी ने बताया कि पेट में चोट लगने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और काफी पीड़ा होने लगी। मारपीट से उसे और उसके गर्भस्थ शिशु को गंभीर खतरा पैदा हो गया। रूबी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पिंकी ने महिला जिला अस्पताल बदायूं में इलाज कराया। 13 सितंबर को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


