घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव में चार लोगों पर घर में घुसने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता बोबी और उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा

घर में घुसने का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में युवक और उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव का है। गांव निवासी बोबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जून की सुबह वह अपनी बहन के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के अबरार, मुदस्सिर, अनस और अंसरी उसके घर पहुंचे और उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे।

जब उन्हें बताया गया कि पिता खेत पर गए हैं तो उन्होंने बात पर विश्वास नहीं किया। बोबी का आरोप है कि इसके बाद अबरार, मुदस्सिर, अनस और अंसरी जबरन घर में घुसने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी बहन बचाने पहुंची तो उसके साथ भी गाली-गलौज की गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।