Badaun News: कार से कुचलकर महिला की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
Badaun News: कार से कुचलकर महिला की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद कार से कुचलकर महिला की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

Badaun News: महिला को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी हिमांशु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चार अक्टूबर की रात दिल्ली-मेरठ हाईवे के पास कोल्हाई गांव में राजेंद्र पाल की परचून की दुकान पर विवाद हुआ था। दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवकों की राजेंद्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर राजेंद्र की मां लज्जावती मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं।
इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल लज्जावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने बुधवार को खितौरा से रफीनगर तिराहे जाने वाले रास्ते से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अंकित पुत्र जयवीर सिंह और सतेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी जुनईया, थाना उझानी, जबकि अनुज पुत्र रामपाल और जतिन उर्फ दिन्ना पुत्र रामपाल निवासी कोल्हाई, थाना मुजरिया शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। इस मामले में हिमांशु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

