शादी समारोह में युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा
Badaun News - दातागंज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक रवेंद्र पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। युवक ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह में घुसते समय युवक के साथ गालीगलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज थाना क्षेत्र का है। गांव डहरपुर कला के रहने वाले रवेंद्र पुत्र मोरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 25 अप्रैल को ग्राम शाहजहांपुर में अनमोल पुत्र विशनू की शादी में दावत खाने गए थे। आरोप है कि घर में घुसते समय नितिन, भूपराम, जितेन्द्र और सुखवीर ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें कई चोटें आईं।
आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और दोबारा पीटने की धमकी भी दी। घायल युवक इलाज कराने के बाद थाने पहुंचा
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


