ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों मिलेगी कान्वेंट स्कूल जैसी पढ़ाई: बीएल वर्मा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने 24.22 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे ग्रामीण बच्चों को मुफ्त में गुणवत्ता शिक्षाएं मिलेंगी। विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की सराहना की और विद्यालय के महत्व पर जोर दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने म्याऊं ब्लॉक के गांव कोड़ा जयकरन में 24.22 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस विद्यालय का बड़ी संख्या में बच्चों को लाभ मिलेगा और वह यहां से शिक्षा लेकर श्रेष्ठ नागरिक संग अफसर बनेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन किया। शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की सराहना की।
उन्होंने कहा यह नया मॉडल कंपोजिट विद्यालय क्षेत्र के गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों के भाग्य को बदलने वाला साबित होगा। 24.22 करोड़ की लागत से सिर्फ एक इमारत खड़ी नहीं हो रही, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलने जा रही है। अब ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी महंगे प्राइवेट स्कूल जैसी डिजिटल और आधुनिक शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगी। दातागंज विधायक ने मुख्यमंत्री की सराहना की और आमजन की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।विधायक ने कहा मुख्यमंत्री ने कोड़ा जयकरन और इसके आस-पास के पूरे ग्रामीण क्षेत्र के आमजन के बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया है। इस सुसज्जित और आधुनिक विद्यालय के माध्यम से यहां के बच्चों को पूरी तरह नि:शुल्क, मॉडर्न जमाने की विश्वस्तरीय शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगी। म्याऊं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह,क्षेत्रीय संयोजक ब्रज क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा बुधपाल सिंह, डीसीएफ चेयरमैन रविंद्र सिंह, आरएस पाल मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


