सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, प्रधान पर लगाया हत्या का आरोप
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। परिवार ने ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक पूर्व प्रधान भूरे सिंह यादव थे।

28 बीडीएन 13--जरीफनगर थाना क्षेत्र में दहगवां और करियावैन गांव हुये हादसे में पूर्व प्रधान की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
सड़क हादसे का विवरण
सहसवान/दहगवां। सड़क हादसे में हुई पूर्व प्रधान की मौत के बाद परिवार वालों ने ग्राम प्रधान पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मृतक की पहचान
मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र में दहगवां और करियावैन गांव के बीच का है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर टप्पा हवेली निवासी पूर्व प्रधान भूरे सिंह यादव 60 वर्ष पुत्र नरोत्तम बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से जरीफनगर पुलिस को सूचना भेजी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
परिवार का आरोप
परिवार के लोगों ने गांव के प्रधान पर प्रधानी की रंजिश के चलते मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस हत्या और सड़क हादसे, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि हमले में राकेश भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उनका आरोप है कि पहले बोलेरो से बाइक में टक्कर मारी गई, फिर मारपीट की गई, जिससे पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों द्वारा गांव के प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) के कारण मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, सीओ सहसवान
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


