जंगली सूअरों का शिकार करते पकड़े अमरोहा जिले के शिकारी,
Badaun News - --बिल्सी रोड पर गांव कुरऊ में एक नलकूप के समीप खड़ी लोडर गाड़ी।जंगली सूअरों का शिकार करते पकड़े अमरोहा के शिकारी, जेल भेजेजंगली सूअरों का शिकार करते प

बदायूं। वन विभाग की टीम ने बिल्सी रोड पर गांव कुरऊ में एक नलकूप के पास जंगली सूअरों का शिकार कर रहे दो शिकारी पकड़ लिये हैं। इन शिकारियों के पास से दो जिंदा और एक मारा गया जंगली सूअर बरामद किया। इसके साथ ही शिकारियों के पास से जाल एवं शिकार से संबंधित अन्य उपकरण मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों शिकारी जेल भेज दिये हैं। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण को सूचना मिली कि गांव कुरऊ के आसपास कुछ शिकारी जंगली सूअर की शिकार कर रहे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी ने सूचना पर वन रक्षक वीकेंद्र कुमार, भुवनचंद्र वेलबाल, वनविद अशोक कुमार, आदित्य गंगवार को मौके पर भेज दिया। इन वन कर्मियों को देख शिकारी भाग खड़े हुये, लेकिन वन कर्मियों ने घेराबंदी कर अमरोहा जिले के गांव बांसखेड़ा, थाना नौगावां सादात के रहने वाले संजय और नरेश को पकड़ लिया। इनके पास से दो जिंदा और एक मरा हुआ जंगली सूअर बरामद किया। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन, जाल और जानवरों के वध व मांस काटने के उपकरण भी जब्त किये। वन कर्मियों ने दोनों शिकारियों को एवं जब्त सामान को थाना सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। इन शिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों शिकारी मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किये, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। अवैध धंधे की जांच होगी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन लोग शामिल हैं और मांस की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जा रही थी। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण ने बताया पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किये, जहां से जेल भेज दिये हैं। ननाखेड़ा जंगल में छोड़े सूअर वन विभाग के अधिकारियों ने शिकारियों से छुड़ाये गये सूअर ननाखेड़ा के जंगल में छोड़ दिये हैं। इसके अलावा उस क्षेत्र में ग्रामीणों से कहा है कि अगर कहीं शिकारी दिखाई दें तो वन विभाग को सूचित करें। इधर वन कर्मियों की जंगल में शिकारियों की आवाजाही के चलते गश्त बढ़ा दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


