ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंजबरिया सेवाननिवृत प्रचार्य ने डाला सरकारी आवास पर ताला

जबरिया सेवाननिवृत प्रचार्य ने डाला सरकारी आवास पर ताला

सरकार ने डाइट के प्राचार्च को जबरिया सेवानिवृत किया। उन्होंने सरकारी आवास पर ही ताला डाल दिया। न तो मकान खाली कर रहे और न ही अफसरों के पत्रों का कोई जवाब दे रहे। उप प्राचार्य किराए का घर तलाशतीं घूम...

जबरिया सेवाननिवृत प्रचार्य ने डाला सरकारी आवास पर ताला
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 02 Jun 2018 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने डाइट के प्राचार्य को जबरिया सेवानिवृत किया। उन्होंने सरकारी आवास पर ही ताला डाल दिया। न तो मकान खाली कर रहे और न ही अफसरों के पत्रों का कोई जवाब दे रहे। उप प्राचार्य किराए का घर तलाशतीं घूम रही हैँ।

शासन द्वारा डायट के प्राचार्य पद पर रह राजीव दिवाकर को सेवानिवृत्ति दिए जाने के बाद भी उन्होंने डायट स्थित सरकारी आवास पर अपना कब्जा कर रखा है। आवास पर उन्होंने ताला जड़कर उप प्राचार्य पद पर आई वीना यादव को आवास देने से इंकार कर दिया। ऐसे में वीना यादव अब किराए के घर में रहने को मजबूर है।

डायट परिसर में बना डायट प्राचार्य ने अभी तक आवास को खाली नहीं किया है। जिसके चलते उप प्राचार्य के पद पर आईं वीना यादव को किराए के घर में रह रहीं है। शासन द्वारा बदायूं डायट के प्राचार्य रहे राजीव दिवाकर को शासन ने इन अधिकारियों के साथ जबरन सेवानिवृत्ति दे दी। सेवानिवृत्ति दिए जाने के बाद राजीव दिवाकर हाईकोर्ट चले गए और स्टे ले आए। स्टे लेकर आए पूर्व प्राचार्य राजीव दिवाकर को प्रशासन ने पद ग्रहण नहीं कराया । ऐसे में उन्होंने बदायूं में कुछ दिन रहने के बाद आवास पर ताला डालकर अपने घर को चले गए। तब से लेकर अब तब सरकारी आवास में ताला लगा हुआ है और उप प्राचार्य को किराए के घर में रहना पड़ रहा है। इस संबध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें