ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंदृष्टि पत्र पर अमल करें, नहीं तो नोटा विकल्प

दृष्टि पत्र पर अमल करें, नहीं तो नोटा विकल्प

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ के नेतृत्व में अभियान के सहयोगी मालवीय आवास गृह पर एकत्र...

दृष्टि पत्र पर अमल करें, नहीं तो नोटा विकल्प
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 31 Mar 2019 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ के नेतृत्व में अभियान के सहयोगी मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए।

यहां सभी राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों में लोक कल्याण की भावना विकसित करने के लिए राष्ट्र राग रघुपति राघव राजाराम का कीर्तन किया। इस दौरान 25 सूत्रीय दृष्टि पत्र निर्गत किए गए। मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ ने कहा कि अधिकांश विभागों में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। जिसकी वजह से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सोतनदी, अरिल नदी और महाबा नदी के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न है। दृष्टि पत्र जनपद के प्रबुद्ध व जागरूक नागरिकों में वितरित किए जाएंगे। दृष्टि पत्र को गंभीरता से न लेने की स्थति में नोटा का विकल्प खुला हुआ है। एचएल झा, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डाल भगवान सिंह, धनपाल सिंह,एमएल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह, जयकिशन लाल शर्मा, राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, एमएच कादरी, वेदपाल सिंह कठेरिया, आरजी गोस्वामी, रामगोपाल, शमसुल हसन, सत्य प्रकाश सैनी, अखिलेश सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें