Badaun News: गंगा, रामगंगा का जलस्तर स्थिर, जरतोली पर कटान

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: प्रशासन ने स्कूल को करा दिया खाली, अब बच्चे पढ़ते दूसरी जगह गंगा, रामगंगा का जलस्तर स्थिर, जरतोली पर कटान गंगा, रामगंगा का जलस्तर स्थिर, जरतोली पर कटा

Badaun News: गंगा, रामगंगा का जलस्तर स्थिर, जरतोली पर कटान

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। गंगा एवं रामगंगा नदी का जलस्तर दो दिन से स्थिर है। इसके चलते फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में एक सेमी की जलवृद्धि हुयी है। बाढ़ टलने की वजह से सदर, दातागंज, सहसवान तहसील क्षेत्र के 36 गांव राहत में हैं। दो दिन हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा से गंगा नदी में डिस्चार्ज बढ़ने के बाद कम हो गया। इसके चलते उसहैत एवं सहसवान क्षेत्र में निचले इलाके में बसे गांवों के आसपास भरा पानी कम हो गया है। डूब क्षेत्र में बंद हुये रास्ते भी खुल गये हैं। रामगंगा नदी द्वारा जरूर जरतोली पर कटान नहीं रुक रहा है।

यहां पर धीमी गति से कटान हो रहा है। कटान के चलते प्राइमरी स्कूल को खतरा बढ़ता जा रहा है, स्कूल की भूमि का कुछ हिस्सा नदी में कटकर समां भी चुका है। इसके बाद स्कूल खाली करा दिया गया है। बच्चे प्रधान के यहां पढ़ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि बाढ़ खंड की ओर से यहां पर सुरक्षात्मक कार्य कराने में खानापूर्ति की गयी है। सिमरिया गांव पर भी कटान नहीं रुक रहा है, पहले से कम जरूर है। बाढ़ खंड अधिकारियों का कहना है कि जहां जरूरत है वहां पर बाढ़ से बचाव को सुरक्षात्मक कार्य कराये जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun News: गंगा, रामगंगा का जलस्तर स्थिर, जरतोली पर कटान