Badaun News: नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी

Badaun News: नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी

Badaun News: उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद दो दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन नेपाल में भयंकर बाढ़ आने के चलते एक बार फिर जलवृद्धि हो सकती है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वर्तमान में गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से चार सेमी ऊपर है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को भुंडी पर बाढ़ खंड अधिकारियों के साथ कटान स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने यहां बाढ़ खंड को बांध की सुरक्षा के लिये हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। कहा कि किसी प्रकार की सुरक्षात्मक कार्य कराने में ढिलाई न बरती जाये। क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये हैं। बाढ़ चौकी पर तैनात कानूनगो भगवान दास ने बताया कि अब जलस्तर घटना शुरू हो गया है। कदम नगला पर कटान तेजी से जारी है, जिससे उपजाऊ भूमि कट रही है। यहां आठ घर गंगा नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। इधर पथरामई पर गंगा बांध से सटकर बह रही हैं。

खेतों में भरा पानी

जटा जाने वाली पुलिया पर पानी दो-दो फीट ऊपर बह रहा है जिससे आवागमन बंद है। इधर ठकुरी नगला, जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, रैपुरा, कदम नगला के ग्रामीणों को बाढ़ की विभीषिका को लेकर सतर्क कर दिया गया है। इस पार के अहमदनगर बछौरा,भखरी,बेहटी और असमयारफतपुर के खेतों में पानी भरा हुआ है।

विधायक ने बांटी राहत सामग्री

हजरतपुर। विधायक राजीव कुमार सिंह ने सकटपुर में 250,जरतोली में 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्यायें भी सुनी। विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।

नेपाल गये व्यक्ति की कंट्रोल रूम पर दें सूचना

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल में भयंकर बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका प्रभाव यहां भी पड़ सकता है। एडीएम ने कहा कि यदि जिले के किसी परिवार या रिश्तेदार, पड़ोस का कोई व्यक्ति नेपाल गया हो तो उसकी सूचना कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम 05832-266052, मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 पर उपलब्ध करायें। जिससे उस व्यक्ति को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

सम्बंधित प्रश्न

गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में किस स्थिति में है?
गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से चार सेमी ऊपर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी