ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंमौसम का पहला कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

मौसम का पहला कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

मौसम का पहले कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार को थाम दिया। सुबह के समय अचानक आए कोहरे के चलते वाहन से लेकर रेलगाड़ी तक रेंग रेंगकर चले। बच्चे कोहरे में स्कूल पहुंचे। घनघोर कोहरे के चलते 50 मीटर भीतर सामने...

मौसम का पहला कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंThu, 05 Dec 2019 12:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम का पहले कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार को थाम दिया। सुबह के समय अचानक आए कोहरे के चलते वाहन से लेकर रेलगाड़ी तक रेंग रेंगकर चले। बच्चे कोहरे में स्कूल पहुंचे। घनघोर कोहरे के चलते 50 मीटर भीतर सामने  दिखाई नहीं दे रहा था। दोपहर 10.45 बजे मौसम से हल्का कोहरा छटा लेकिन एक घंटे बाद फिर से मौसम खराब हो गया।बुधवार को बदायूं में मौसम की सबसे सर्द रात रही। रात का पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन का तापमान 23 डिग्रही दर्ज किया गया।

इसके मुकाबले गुरुवार को दिन का तापमान 23 डिग्री ही दर्ज किया गया लेकिन रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़कर 10 डिग्री रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी कुशवाह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार का रहेगा। कोहरा पड़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा।गुरुवार के कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बाजार खुलते ही गर्म कपड़े खरीदने वाले पहुंचना शुरू हो गए। बाजार में मफलर, टोपी, जैकिन, इनर की मांग ज्यादा रही। कोहरे के चलते शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को ज्यादा परेशानी का सामाना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें