खेत में आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - रविवार की शाम, गांव बांस बरोलिया में एक खेत में आग लग गई, जिससे लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आसपास के खेतों की फसल को बचाया जा सका।

खेत में आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में रविवार की शाम एक खेत में अचानक आग लगने से करीब तीन बीघा गेहूं की कटी पड़ी फसल जल गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक अधिकांश फसल आग से जल चुकी थी। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों की फसल को बचाया जा सका। गांव धर्मवीर पाली पुत्र महावीर का खेत गांव के मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे आसपास के लोगों ने खेत से धुआं उठता देखा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गेहूं की कटी पड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने तत्काल एकजुट होकर बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ देर बाद आग बुझाने के लिए गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन तब तक लगभग तीन बीघा फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के खेतों की फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।