
बुखार से निपटने को हर अस्पताल में खुलेगी हेल्पडेस्क
Badaun News - शहर से गांव तक बुखार फैल चुका है और हर परिवार में लोग बीमार हैं। अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार हेल्प डेस्क खोलने का निर्णय लिया...
शहर से गांव तक बुखार फैल चुका है। हर परिवार में लोग बीमार हैं। जिसकी वजह से अस्पतालों में भीड़ जुट रही है। मरीजों को मारामारी के बीच उपचार मिल रहा है, तमाम दिक्कतें हो रहे हैं। मरीज परेशान होते हैं ऐसे मरीजों को दिक्कत न हो और बेहतर उपचार मिले। इसके लिए हर अस्पताल पर बुखार हेल्प डेस्क बनाई जायेगी। जिसकी मदद बुखार के मरीज लेंगे और उपचार ले सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार सहित संक्रामक रोगों को लेकर तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने भी पूरी कमर कस ली है और सभी चिकित्सा अधीक्षकों को आदेशित किया है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को पहली बार निर्देशित किया है कि सभी अस्पतालों पर हेल्प डेस्क खोली जाये।

जिसमें दोनों जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज से लेकर सीएचसी, पीएचसी व न्यू पीएचसी व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार हेल्प डेस्क खोली जाये। हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर जारी किये जायें और समय तय किया जाये। वहीं बुखार के मरीजों को हेल्प डेस्क पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी वह प्रदर्शित किया जाये। इस तरह की जनपद में करीब 50 हेल्प डेस्क खुलेंगी। बतादें कि जिले में चार महीने तक संक्रामक रोगों का कहर रहेगा और अगस्त से नबंवर तक डेंगू-मलेरिया सहित बीमारियां लोगों को घेरे रखती हैं। संक्रामक रोग अभी तो नहीं फैले हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हर अस्पताल पर संक्रामक रोगों से निपटने को बुखार हेल्प डेस्क खोली जायेगी। जिससे मरीज को भर्ती होने और अन्य उपचार में किसी तरह की दिक्कत न हो। डॉ. मोहम्मद तहसीन, जिला सर्विलांस अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


