ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंमहिला सिपाही ने लगाया कांस्टेबल पर यौन शोषण का आरोप

महिला सिपाही ने लगाया कांस्टेबल पर यौन शोषण का आरोप

कुछ माह पूर्व बदायूं में तैनात महिला सिपाही ने यहां के ही एक कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण का संगीन का आरोप लगाया है। सोमवार को वर्तमान में अमरोहा जिले की हसनपुर कोतवाली में तैनात पीड़ित महिला सिपाही...

महिला सिपाही ने लगाया कांस्टेबल पर यौन शोषण का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 21 Jan 2019 11:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कुछ माह पूर्व बदायूं में तैनात महिला सिपाही ने यहां के ही एक कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण का संगीन का आरोप लगाया है। सोमवार को वर्तमान में अमरोहा जिले की हसनपुर कोतवाली में तैनात पीड़ित महिला सिपाही बदायूं पुलिस कार्यालय पहुंची और एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी सिपाही की शिकायत की और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एसएसपी से की गई शिकायत में,अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप एक सिपाही पर लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी सिपाही बदायूं पुलिस विभाग में तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही कुछ वर्ष पहले बदायूं में तैनात थी। इस दौरान वहां सिपाही से उसकी नजदीकी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।

जब भी महिला सिपाही शादी को कहती तो वह बहाना बना देता। लिहाजा महिला सिपाही ने शिकायत का मन बनाया। पीड़ित महिला सिपाही ने सोमवार को बदायूं पहुंचकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में हसनपुर कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सिपाही ने इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। मामले का पता लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें