ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंदातागंज में महिला सिपाही ने फंदे पर लटककर जान दी

दातागंज में महिला सिपाही ने फंदे पर लटककर जान दी

महिला सिपाही ने गुरुवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। सिपाही यूपी-112 की पीआरवी पर दातागंज में तैनात थी। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया...

दातागंज में महिला सिपाही ने फंदे पर लटककर जान दी
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 17 Sep 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

दातागंज/बदायूं। संवाददाता

महिला सिपाही ने गुरुवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। सिपाही यूपी-112 की पीआरवी पर दातागंज में तैनात थी। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया तो हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई्। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव रायबरेली ले गये। परिवार वालों ने फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल का एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने मुआयना कर उसके साथ रह रही मौसेरी बहन के बयान दर्ज किये।

मूलरूप से रायबरेली के थाना खीरो इलाके के सराय महमूद गांव निवासी रामसहाय यादव की बेटी शुभलता (26) बदायूं में सिपाही के पद पर तैनात थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती यूपी-112 सेवा में चल रही थी और दातागंज में यह पीआरवी संचलित है। शुभलता की शादी करीब चार महीने पहले दीपक के साथ हुई थी। दीपक फौज में बेंगलुरू में तैनात हैं।

कंचन के मुताबिक शुभलता का अक्सर फोन पर पति से विवाद होता रहता था। गुरुवार सुबह दोनों ने साथ-साथ चाय पी। वह चाय के बर्तन धोने गयी। कुछ देर बाद पहुंची तो शुभलता कमरे में नहीं थी, पास के कमरे में देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। शोर सुनकर मकान मालिक संजय समेत आसपास के लोग पहुंचे। उसे सीएचसी ले गये। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, एसपी सिटी ने मौका मुआयना कर परिजनों को जानकारी दी। दोपहर बाद पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए।

31 अगस्त को लौटी थी

परिजनों के मुताबिक शुभलता 31 अगस्त को छुट्टी से वापस बदायूं लौटी थी। उसकी ड्यूटी इन दिनों पीआरवी पर थी। पीआरवी में तकनीकि दिक्कत आने की बात कहते हुए उसने अपनी बहन से ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया था।

फिलहाल घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकी परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। विभागीय स्तर पर हर पहलू पर जांच कराई जा रही है।

संकल्प शर्मा, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें