Badaun News: लोन की किश्त मांगने वालों से तंग युवक ने पंखे से लटककर जान दी
Badaun News: बदायूं। बिल्सी के करनपुर गांव में खेत में बेहोशी की हालत में मिले युवक की
Badaun News: बदायूं। बिल्सी के करनपुर गांव में खेत में बेहोशी की हालत में मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पड़ोसी गांव के दो लोगों पर नीरेश को बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपितों के पास नीरेश का मोबाइल मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बिल्सी कोतवाली के करनपुर गांव का है। यहां के रहने वाले नीरेश 23 वर्ष पुत्र चक्करपाल मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से घूमने की बात कहकर सिरतौल गांव गए थे।
देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। भाई योगेश ने बताया कि नीरेश कभी-कभी शराब भी पीते थे। उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति और उसका साथी जुआ खिलाने का काम करते हैं और दोनों नीरेश को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। परिवार वालों के अनुसार शाम करीब छह बजे नीरेश सिरतौल गांव के जंगल में बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें खैरी गांव स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। योगेश ने बताया कि नीरेश का मोबाइल सिरतौल गांव के रहने वाले उन्हीं लोगों के पास मिला है, जिन पर उसे बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार वालों ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि नीरेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी हो चुकी थी और दो बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद परिवार वालों को बेटियों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट, जांच और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

