Fatal Motorcycle Accident in Vain Village Father Files Report Against Rider मृतक के पिता ने बाइक सवार पर कराया मुकदमा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFatal Motorcycle Accident in Vain Village Father Files Report Against Rider

मृतक के पिता ने बाइक सवार पर कराया मुकदमा

Badaun News - कोतवाली क्षेत्र के गांव वैन में 22 अगस्त को दो बाइकों की टक्कर में सिरासौल निवासी युसूफ की मौत हो गई। युसूफ अपनी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीसा के साथ बाइक से बिल्सी जा रहे थे। दूसरी बाइक चालक की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 10 Sep 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
मृतक के पिता ने बाइक सवार पर कराया मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र के गांव वैन की पुलिया पर 22 अगस्त की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसमें गांव सिरासौल निवासी एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक के पिता ने दूसरी बाइक चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी इब्राहिम ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को उनका पुत्र युसुफ अपनी पत्नी गुड़िया व बेटी अलीसा को बाइक से लेकर किसी काम को बिल्सी आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वैन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने गलत दिशा में आकर उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे संतुलन बिगडने पर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युसूफ समेत उसकी पत्नी गुड़िया व बेटी अलीशा गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें युसूफ ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को मृतक के पिता इब्राहिम ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।