गंगा एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, चार यात्री घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में हरिद्वार से लौट रही डबल डेकर बस चालक की नींद आने से पलट गई। हादसा सुबह सात बजे गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ, जिसमें 30 यात्री सवार थे। चार महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वजीरगंज सीएससी भेजा गया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गंगा एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, चार यात्री घायल

बदायूं, हरिद्वार से गंगा स्नान के बाद वापस प्रयागराज लौट रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस चालक को नींद आने से पलट गई। हादसा बदायूं के बिसौली इलाके में गंगा एक्सप्रेस वे पर सुबह सात बजे हुआ। हादसे के समय बस में सवार 30 यात्री मौजूद थे। हादसा चालक के नींद आने से बस का संतुलन बिगड़ने के चलते हुआ। एक्सप्रेस वे की डिवाइड की खाली जगह में बस लहराती हुई पलट गई। बस के पलटने से मौजूद यात्रियों में चीखपुकार मच गई।जानकारी मिलते ही वनकोटा टोल से यूपीडा की एंबुलेंस, पीआरबी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। चार घायल महिलाओं को वजीरगंज सीएससी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल प्रयागराज रवाना हो गए।

दुर्घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद प्रयागराज वापस लौट रही डबल डेकर बस बिसौली के ग्राम फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेस वे 152.8 किलोमीटर पर ड्राइवर को नींद आने के कारण अनियन्त्रित होकर पलट गयी। बस में सवाल 30 यात्रियों में से चार महिला यात्री सगींता पत्नी सुरेशचन्द्र 50 वर्ष निवासी स्टेशन जंक्शन प्रयागराज विमला पत्नी सुनील 60 वर्ष निवासी मीरापुर प्रयागराज, मीना पत्नी विजयप्रकाश 60 वर्ष निवासी प्रयागराज, अंजू पत्नी आलोक कुमार 47 वर्ष निवासी प्रयागराज घायल हो गयी। जिनको प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज भेजा गया।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुर्घटना कब हुई थी?
दुर्घटना सुबह सात बजे हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।