दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
Badaun News - उसहैत में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक युवक यशराम बाजार से लौट रहा था, जब उसकी बाइक का सामना अनीश और शानूर की बाइक से हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत मार्ग पर मिर्जापुर के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव सरनमई गांव गांव के रहने वाले यशराम पुत्र दुर्गपाल म्याऊं कस्बे से बाजार कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे उसहैत कस्बा के रहने वाले अनीश 22 वर्ष पुत्र अजमेरी और शानूर 17 वर्ष पुत्र शमीम की बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को म्याऊं सीएचसी में भर्ती कराया।हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान यशराम की मौत हो गई, जबकि अनीश और शानूर का इलाज जारी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


