अटेना पुल पर बाइकों की भिड़त में बेटे की मौत, पिता घायल
Badaun News - ग्राम अटेना गंगा घाट पुल पर दो बाइकों की टक्कर में 27 वर्षीय कौशल यादव की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता और दूसरी बाइक सवार भी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार में इस दुखद घटना से कोहराम मच गया है।

उसहैत, संवाददाता। ग्राम अटेना गंगा घाट पुल पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। हादसे में पिता व दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। सड़क हादसे में त्योहार के मौके पर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अटेना घाट पुल पर थाना उसावां के नगरिया अभय गांव निवासी कौशल पुत्र बृजपाल यादव उम्र 27 वर्ष अपने पिता बृजपाल 55 वर्ष के साथ होली के बतासे (मटूकिया) देने बाइक से फर्रूखाबाद के कंपिल की ओर जा रहे थे।
अटेना घाट पुल पर सामने दिशा से आ रहे अजयपाल पुत्र ब्रह्मानंद उम्र 32 वर्ष निवासी गिलौंदा थाना मेरापुर फर्रूखाबाद की बाइक से आमने सामने टकरा गये। दोनों बाइक तेज गति से होने उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों लोग पुल पर गिरकर घायल हो गये। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कटरासादतगंज चौकी को सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राघव मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने कौशल यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल कौशल के पिता व दूसरे घायल को उपचार के लिये भर्ती कर लिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



