बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - बदायूं में किसानों और ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज पर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन देकर मांग की कि विद्युत सप्लाई शेड्यूल के अनुसार दी जाए। किसानों का कहना है कि समय पर बिजली न मिलने से मक्का की फसल सूख रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

बदायूं। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज पर प्रदर्शन किया। किसानों ने थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर विद्युत सप्लाई शेड्यूल के अनुसार देने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिलने से मक्का की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समय से सिंचाई न होने पर फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


