Farmers Must Register for PM Kisan Samman Nidhi to Receive Benefits सम्मान निधि चाहिये तो किसान करायें फार्मर रजिस्ट्री, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFarmers Must Register for PM Kisan Samman Nidhi to Receive Benefits

सम्मान निधि चाहिये तो किसान करायें फार्मर रजिस्ट्री

Badaun News - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे आगामी किश्तों से वंचित रह सकते हैं। कृषि विभाग ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 10 Sep 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
सम्मान निधि चाहिये तो किसान करायें फार्मर रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है वह फार्मर रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा आगामी माह में आने वाली किश्त मिलने से वंचित रह सकते हैं। अब तक जिले के 2.75 लाख किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं। कृषि विभाग ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री का काम फिर से शुरू करा दिया है। इसके लिए कृषि विभाग के तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को लगाया है। ये कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराएंगे। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त और अन्य योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा।

फॉर्मर रजिस्ट्री पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त ले रहे पात्र किसानों के लिए अनिवार्य होगी। किसान वेब पोर्टल और मोबाईल एप फॉर्मर रजिस्ट्री यूपी के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा किसान स्वयं भी मोबाइल एप फॉर्मर रजिस्ट्री यूपी को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। डीडी कृषि ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है वह फार्मर रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा आगामी माह में आने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।