तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला हर घर जल योजना का लाभ
Badaun News - भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। क्षेत्र में यूरिया और डीएपी की कमी है। पशुओं में खुरपका की बीमारी फैलने की भी चिंता जताई गई। पंचायत ने तहसीलदार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कई प्रमुख सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

बिल्सी। भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। बाद में तहसील अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा। अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू ने कहा क्षेत्र में किसानों को यूरिया एवं डीएपी की किल्लत बनी हुई है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र में पशुओं में खुरपका की बीमारी फैली रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। संतुलित पाठक, सोमवीर, शहनशाह आलम, वीरेश, अब्दुल सलाम, रामकिशोर, बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय, नूरुद्दीन ठेकेदार, प्रवेंद्र, शैलेश कुमार, मोहम्मद नबी, उदयपाल, रणजीत, भूप सिंह, अमन शर्मा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




