ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंदातागंज में खाद को लेकर किसानों के बीच मारामारी

दातागंज में खाद को लेकर किसानों के बीच मारामारी

किसानों की फसलों में इन दिनों खाद की खास जरूरत है। किसानों की फसलों को खाद चाहिए, लेकिन किसान खाद समय पर लगाने में मजबूर हैं। किसानों को यूरिया खाद मिल ही नहीं रही है, यूरिया की कमी के चलते मारामारी...

दातागंज में खाद को लेकर किसानों के बीच मारामारी
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 07 Jan 2019 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

किसानों की फसलों में इन दिनों खाद की खास जरूरत है। किसानों की फसलों को खाद चाहिए, लेकिन किसान खाद समय पर लगाने में मजबूर हैं। किसानों को यूरिया खाद मिल ही नहीं रही है, यूरिया की कमी के चलते मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद भी प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है। किसानों की लाइनें लग रही हैं।

सोमवार सुबह तड़के से ही जिले की दातागंज तहसील मुख्यालय पर कस्बा में संचालित इफको खाद केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसान यहां सुबह को दिन निकलते ही यूरिया खाद लेने के लिए पहुंच गए और अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लग गए, क्योंकि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से यूरिया की मारामारी चल रही है। इसकी वजह से यूरिया मिल जाए, इसलिए सुबह से ही किसान लाइन लगाए हुए हैं। मगर इफको का खाद केंद्र सोमवार सुबह को दस बजे ही खुला, मगर किसानों ने दो घंटे बेवजह लाइन में खड़े होकर बर्वाद किए हैं। क्षेत्र के किसान सुरेश ने बताया कि यूरिया की कमी चल रही है।

यूरिया पूरी मिल ही नहीं पा रही है इसकी वजह से यह मारामारी की स्थिति बन रही है। किसान परेशान चल रहे हैं। किसान जगदीश प्रसाद की मानें तो यहां अफसर खेल कर रहे हैं। यूरिया की गाड़ी तो रोज आ रही है मगर खाद इतनी जल्दी कैसे खत्म हो रही है यह समझ नहीं आ रहा। हर किसान को भी यूरिया मिल नहीं पा रही है इसके बाद भी खाद की कमी हो रही है। किसान खाद की कमी को लेकर आक्रोशित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें