पांच ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी, झटका मशीन, बैट्री भी ले गए चोर
किसानों के नलकूपों से स्टार्टर चोरी की घटनाओं के बाद अब चोरों ने ट्रांसफार्मरों से तेल और झटका मशीनें चुराना शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कई किसानों ने इसकी शिकायत की है। शनिवार रात कई गांवों में चोरों ने तेल और मशीनें चुराई, जिससे किसान चिंतित हैं।

क्षेत्र में अब तक किसानों के नलकूपों से स्टार्टर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, इससे किसान काफी परेशान थे। स्टार्टर चोरी की घटनाएं कुछ समय के लिए थमीं तो अब चोरों ने नया तरीका अपनाते हुए किसानों के सामने एक और संकट खड़ा कर दिया है। किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने के साथ ही झटका मशीन और बैट्री चोरी करना शुरू दिए हैं। किसानों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के साथ ही पुलिस को भी दी है। शनिवार की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी गौरव कुमार के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया इसके अलावा गांव सनाय निवासी हरी सिंह के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी और खेत पर जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए लगी झटका मशीन चोरी कर ली गई।
गांव सनाय निवासी रक्षपाल सिंह के खेत में लगी झटका मशीन चोरी हो गई। गांव अन्नी निवासी रोशन मौर्य के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के साथ ही झटका मशीन और बैट्री चोरी कर ली गई, सनाय गांव निवासी भानुप्रकाश के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया। गांव अन्नी निवासी रामबाबू के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया गया। रविवार की सुबह किसान खेतों की ओर पहुंचे तो चोरी की जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


