मुआवजा देकर ही किया जाए चौड़ीकरण

Feb 28, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं के पुवायां स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण में कुछ किसानों की भूमि आ रही है। किसान मुआवजा मांगते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है कि बिना मुआवजा के चौड़ीकरण कार्य रोकना चाहिए। उन्होंने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह से बिना मुआवजा दिए किए जा रहे कार्य को रोकने की मांग की।

मुआवजा देकर ही किया जाए चौड़ीकरण

दातागंज, संवाददाता। बदायूं- पुवायां स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। जिसमें बेलाडांडी की ओर कुछ किसानों की भूमि आ रही है। इस भूमि का किसान मुआवजा मांग रहे हैं। शुक्रवार को किसान भूमि के मुआवजा की मांग को लेकर तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। हाईवे के चौड़ीकरण में बेलाडाडी ,करनपुर, तालिमगंज के कुछ किसानों की भूमि जा रही है। किसानों के लिए बिना मुआवजा दिये ठेकेदार ने चौड़ीकरण करना शुरू कर दिया है। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले मुआवजा दिया जाये, इसके बाद चौड़ीकरण किया जाये। किसानों ने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को दिये प्रार्थना पत्र में बिना मुआवजा दिये किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य को रुकवाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में कप्तान सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, नेत्रपाल, राम सिंह, सत्यवीर, सरनाम सिंह, जगदीश, चंद्रपाल मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।