ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंसिंचाई करते समय किसान की गोली मारकर हत्या

सिंचाई करते समय किसान की गोली मारकर हत्या

बिल्सी थाना क्षेत्र में बुधवार रात रंजना अस्पताल के पास मक्का फसल की सिंचाई करते समय एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का जायजा लिया है। किसान की मौत से परिजनों में...

सिंचाई करते समय किसान की गोली मारकर हत्या
Center,BareillyThu, 01 Jun 2017 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बिल्सी थाना क्षेत्र में बुधवार रात रंजना अस्पताल के पास मक्का फसल की सिंचाई करते समय एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का जायजा लिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के निवासी अनेक पाल(45) देर रात मक्का फसल में सिंचाई के करने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान उन्हें अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनने के बाद पड़ोस के खेत स्वामी ने खेत में जाकर देखा, तो अनेक पाल का शव लहूलूहान पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। ग्रामीणों में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। किसान की मौत से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें