लाखों के पेड़ों का अवैध कटान, डीआईजी से मांगी मदद

Feb 10, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - लाखों के पेड़ों का अवैध कटान, डीआईजी से मांगी मदद लाखों के पेड़ों का अवैध कटान, डीआईजी से मांगी मदद लाखों के पेड़ों का अवैध कटान, डीआईजी से मांगी मदद

लाखों के पेड़ों का अवैध कटान, डीआईजी से मांगी मदद

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम ढाकारा पुख्ता में दबंगों ने किसान के खेत से लाखों रुपये के कीमती पेड़ अवैध रूप से काट लिए हैं। पीड़ित ने दो बार प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस और शीशम के लगभग 8-10 लाख रुपये के पेड़ों को गांव के ही ने दबंगों ने मिलीभगत कर अवैध रूप से कटवा दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में दो बार प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ सांठगांठ कर ली।

पीड़ित ने कोतवाल, दरोगा और सिपाहियों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जानबूझकर रिपोर्ट से पेड़ों के कटान का जिक्र हटा दिया। पीड़ित के अनुसार, पुलिस के संरक्षण में दबंगों ने बचे हुए पेड़ भी काट लिए और अब परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को घर में घुसकर पीटा गया और झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। डरा-सहमा परिवार अब न्याय के लिए उच्चाधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार लगा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।