संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - संदिग्ध परिस्थितियों में किसान वीरपाल सिंह के खेत में रखी 10 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने के बाद किसानों एवं दमकल की टीम ने मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के खेत में रखे 10 बीघा गेहूं के लांक में अचानक आग लग गई। आग की घटना से खेतिहर इलाके में कोहराम मच गया। किसानों एवं दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान के परिवार में कोहराम मच गया है। छिवऊकलां गांव में किसान वीरपाल सिंह ने अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल काटकर एक जगह पर इकट्ठा कर दी थी। शुक्रवार की शाम को हवा रुकने के बाद थ्रेसर से गेहूं निकालने की तैयारी थी। लेकिन दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के लांक में आग लग गई।

आग लगते ही खेतों पर मौजूद किसानों ने अग्निशमन, पुलिस एवं खेत स्वामी को घटना की जानकारी दी। एकजुट ग्रामीणों एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख में तब्दील हो गई। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।