Badaun News: बाइक के बैग से 80 हजार रुपये पार, वारदात सीसीटीवी में कैद

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बाइक के बैग से 80 हजार रुपये पार, वारदात सीसीटीवी में कैद बाइक के बैग से 80 हजार रुपये पार, वारदात सीसीटीवी में कैद।

Badaun News: बाइक के बैग से 80 हजार रुपये पार, वारदात सीसीटीवी में कैद

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। तेल बेचकर लौटे किसान की बाइक के बैग से अज्ञात चोर 80 हजार रुपये निकाल ले गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज और फोटो के साथ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौक का है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ईटाऊआ निवासी मुनेश पाल सिंह पुत्र ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेंथा का तेल बेचने के लिए लावेला चौक स्थित एक व्यापारी के यहां आया था। तेल बेचने के बाद मिले 80 हजार रुपये उसने अपनी बाइक के बैग में रख दिए।

इसके बाद वह करीब एक मिनट के लिए व्यापारी की दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बैग से रुपये निकालकर फरार हो गए। वापस लौटने पर बैग की जांच की तो नगदी गायब मिली, जिसके बाद उसने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित का कहना है कि उसके पास वारदात से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और कुछ फोटो मौजूद हैं, जिन्हें उसने तहरीर के साथ पुलिस को उपलब्ध कराया है। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई रकम तेल बिक्री की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।