ओटीपी बताने पर किसान के खाते से निकले 69 हजार रुपये

Feb 10, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - ओटीपी बताने पर किसान के खाते से निकले 69 हजार रुपयेओटीपी बताने पर किसान के खाते से निकले 69 हजार रुपयेओटीपी बताने पर किसान के खाते से निकले 69 हजार रु

ओटीपी बताने पर किसान के खाते से निकले 69 हजार रुपये

उसावां। एक किसान को फोन कॉल के जरिए ओटीपी ठगी का शिकार बना लिया गया। कॉल करने वाले ने खुद को कर्मचारी बताकर गर्भवती महिला की फीडिंग संबंधी जानकारी देने का झांसा दिया और ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी बताते ही किसान के खाते से 69 हजार रुपये निकल गए। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर के रहने वाले नंदराम पुत्र अनेकपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्वास्थ विभाग का कर्मचारी बताया और गर्भवती महिला की फीडिंग से जुड़ी जानकारी देने की बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बातचीत के दौरान उसने प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा देकर मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। भरोसे में आकर जैसे ही किसान ने ओटीपी बताया, कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 69 हजार रुपये निकल गए। रकम कटने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और तुरंत परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद पीड़ित किसान सीधे थाने पहुंचा और पूरी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। किसान ने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति बेहद विश्वास दिलाने वाले अंदाज में बात कर रहा था, जिससे उसे शक नहीं हुआ। खाते से रकम निकलने के बाद परिवार में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित मोबाइल नंबर व बैंक लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।