इंटर के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Feb 10, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - 09 बीडीएन 44---बिल्सी नगर के श्रीमहेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित फेयरवेयल पार्टी कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं व शिक्षक। बिल्स

इंटर के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

बिल्सी। नगर के श्रीमहेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण भावुक और उल्लासपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने छात्रों को अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अंकित चौहान, श्याम मौर्य, अनीता सोमानी, कोतमा देवी, नरेश चंद्र, रूप किशोर, मीनाक्षी, दीक्षा, नीरज, शिल्पी, सुमन, कुमकुम मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।