जमीन के विवाद में मारपीट का आरोप
Badaun News - सहसवान क्षेत्र के गांव सिलहरी में जमीन के विवाद के चलते एक परिवार पर हमला हुआ। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 22 मई को लाठी-डंडों के साथ आए लोगों ने गाली देने से मना करने पर परिवार के सदस्यों को पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहसवान क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला क्षेत्र के गांव सिलहरी का है। भुवनेश ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। आरोप है कि 22 मई की सुबह आरोपी लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। पुत्र रजनेश ने गाली देने से मना करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पकड़कर लात-घूसों, डंडों और सरिया से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे भुवनेश को भी धक्का देकर गिरा दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


