
खाद्य सुरक्षा विभाग के खंगाले जायेंगे सीसीटीवी
Badaun News - सीसीटीवी फुटेज एडीएम-ई ने तलब किये, होगी जांचसीसीटीवी फुटेज एडीएम-ई ने तलब किये, होगी जांचसीसीटीवी फुटेज एडीएम-ई ने तलब किये, होगी जांचसीसीटीवी फुटेज
बदायूं। मीट-मछली और फल, सब्जी, ठेला-खोमचा वालों से लेकर दुकानदारों तक इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले का खेल उजागर हो चुका है। वह खाद्य सुरक्षा विभाग का इंस्पेक्टर तो नहीं लेकिन बाबू निकला है। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ रहा है और मामले में डीएम-एडीएम तक पहुंच गया है। डीएम ने नाराजगी जताई तो एडीएम ने जांच करने को कहा है। बाबू की गतिविधियों की जांच दुकानदारों से लेकर कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों तक की जायेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बाबू पर शिकंजा कसा जायेगा। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग में फर्जी इंस्पेक्टर के मामले में डीएम अवनीश कुमार राय ने संज्ञान ले लिया है।

डीएम ने नाराजगी जताई है और एडीएम प्रशासन को जांच कराकर कार्रवाई को निर्देशित किया है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा विभाग सीएल यादव पर नाराजगी जताई। उन्होंने जांच कर रिपोर्ट मांगी है, कहा कि कार्यालय से जब बाबू गायब रहता है। जिस नाम के व्यक्ति को इंस्पेक्टर दुकानदार बता रहे हैं उसी नाम का बाबू है तो दुकानदारों से वार्ता कर जांच करें और कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज निकालें कब-कब बाबू गायब रहते हैं। एडीएम ने मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। जिससे ऐसे बाबू पर कार्रवाई की जाये। बतादें कि शहर की इंस्पेक्टर प्रिया त्रिपाठी हैं वह अक्सर कार्यालय में रहती हैं। फिलहाल इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले बाबू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सहायक आयुक्त को निर्देश दिये हैं सीसीटीवी चेक करें कितने समय बाबू बैठता है और कितने समय जाता है। बाकी दुकानदारों से बात कर जांच करें। अगर बाबू यह सब कर रहा तो गलत है। जांच कराते हैं रिपोर्ट आते ही बाबू पर निश्चित ही कार्रवाई की जायेगी। अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


